प्रधानमंत्री ने मैसूर में भव्य योग प्रदर्शन के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मैसूर पैलेस ग्राउंड में हजारों प्रतिभागियों के साथ भव्‍य योग प्रदर्शन में सम्मिलित होकर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह को चकाचौंध कर दिया।

मैसूर में आयोजित भव्‍य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  प्रधानमंत्री ने कहा, ‘योग हमारे समाज में शांति लाता है। योग हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है। और, योग हमारे ब्रह्माण्ड में शांति लाता है। मैं इस 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी को बधाई देता हूं।’ उन्होंने यह भी कहा, ‘योग अब पूरे विश्व में फैल गया है। योग से मिलने वाली शांति केवल व्यक्ति मात्र के लिए नहीं है, यह हमारे राष्ट्रों और विश्व में शांति लाता है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘यह पूरा ब्रह्माण्ड हमारे अपने शरीर और आत्मा से आरंभ होता है। ब्रह्माण्ड हमसे आरंभ होता है। और, योग हमें भीतर से चेतन करता है और जागरूकता की भावना पैदा करता है।’

यह भी पढ़ें :   "आजादी का अमृत महोत्सव"

योग की व्यापक स्वीकार्यता पर प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की कि ‘योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं है, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। इसलिए इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम है- मानवता के लिए योग।’

केंद्रीय वित्त और कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण आज यहां प्रतिष्ठित जंतर मंतर पर मोरारजी देसाई योग संस्थान के योग साधकों के साथ 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2022 समारोह में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें :   कोविड टीकाकरण के लिए विशेष अभियान आरम्भ

 

 

 

***

एमजी/एएम/आरआरएस/वाईबी