Indian Railways : रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति पुरस्कार, महिला कल्याण संगठन की पहल

Indian Railways : रेलकर्मियों के बच्चों को छात्रवृत्ति पुरस्कार, महिला कल्याण संगठन की पहल

Kota Rail News :  रेलवे महिला कल्याण संगठन ने कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को छात्रवृत्ति पुरस्कार देने का निर्णय लिया है। इस पुरस्कार के लिए ग्रुप-सी के 2021-22 में 12वीं कक्षा में 95 प्रतिशत या इससे अधिक नंबर लाने वाले तथा ग्रुप-डी (लेवल फर्स्ट ग्रेड-पे 1800) कर्मचारियों के 12वीं में 85 प्रतिशत या इससे अधिक नंबर लाने वाले बच्चे पात्र होंगे। छात्रवृत्ति पुरस्कार मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।
पुरस्कार के इच्छुक कर्मचारी अपने बच्चों की डिटेल सुपरवाइजर से अग्रेषित कराकर डीआरएम ऑफिस स्थित महिला कर्मचारी संगठन कार्यालय में 10 अगस्त तक जमा करा सकते हैं।