Indian Railways : तुगलकाबाद रेलवे इंस्टिट्यूट पर एंप्लाइज यूनियन का कब्जा

Indian Railways : तुगलकाबाद रेलवे इंस्टिट्यूट पर एंप्लाइज यूनियन का कब्जा

Kota Rail News : . कोटा मंडल के तुगलकाबाद (टीकेडी) रेलवे इंस्टिट्यूट (संस्थान) के चुनाव बुधवार को संपन्न हुए। शाम 4 बजे तक वोटिंग के बाद मतगणना शुरू हो गई। देर रात तक सभी परिणाम भी आ गए।
जारी परिणाम के अनुसार एंप्लाइज यूनियन ने सचिव और कोषाध्यक्ष सहित कार्यकारिणी की 5 सीटों पर भी कब्जा जमाया है। मजदूर संघ कार्यकारिणी की 2 सीटें ही जीत सकी।
सचिव पद पर खड़े यूनियन के विकास शर्मा ने मजदूर संघ के राजीव सक्सेना को 21 मतों से हराया। विकास को 245 तथा सक्सेना को 224 वोट प्राप्त हुए।
इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर यूनियन के सुखबीर सिंह गोदारा ने मजदूर संघ के मुकुंद चौधरी को 109 मतों से हराया। सुखबीर को 288 तथा मुकुंद को 179 मत मिले।
इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए यूनियन के लखविंदर सिंह, विमल कांत शर्मा, संतोष चौहान, सुमित सैनी तथा बहादुर सिंह धाकड़ विजयी रहे। इनको क्रम से 346, 308, 226, 215 तथा 194 वोट मिले।
इसी तरह मजदूर संघ के दिनेश गुर्जर और दौलत सिंह ही कार्यकारणी पद पर जीत दर्ज कर सके। दिनेश को 280 तथा दौलत को 234 मत मिले।
96 प्रतिशत हुई वोटिंग
चुनाव में कुल 96 प्रतिशत वोटिंग हुई। कुल 582 सदस्यों में से 562 ने वोट डाला।