Indian Railways : सोगरिया में नहीं हो रही ट्रेनों की जांच, पानी भी नहीं भरा जा रहा

Indian Railways : सोगरिया में नहीं हो रही ट्रेनों की जांच, पानी भी नहीं भरा जा रहा

Kota Rail News :  सोगरिया स्टेशन पर धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ने लगी है। अब यहां पर तीनों शीफ्टों में ट्रेनों का संचालन हो रहा है। लेकिन इसके बावजूद भी यहां पर पर्याप्त स्टाफ नहीं लगाया जा रहा। इसके चलते यहां पर ट्रेनों की ठीक से जांच नहीं हो रही है। कर्मचारी नहीं होने से ट्रेनों में पानी भी नहीं भरा जा रहा है। यात्रियों द्वारा इसकी शिकायतें भी की जा रही। स्टाफ की कमी के चलते यहां पर संरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते सोगरिया स्टेशन पर ट्रेनों की जांच के लिए एक शिफ्ट में केवल 2 ही कर्मचारी कार्यरत हैं। यह कर्मचारी रोलिंग आउट के समय ही ट्रेनों की जांच करते हैं। पर्याप्त कर्मचारी नहीं होने से ट्रेनों का रोलिंग इन एग्जामिनेशन नहीं हो रहा है। कर्मचारियों की कमी के कारण ट्रेन के समय डेंजर बोर्ड भी नहीं लगाया जा रहा है।
कर्मचारियों ने बताया की कार्मिकों की कमी के अलावा यहां पर अभी तक किसी सुपरवाइजर की नियुक्ति भी नहीं की गई है।
कर्मचारियों ने बताया कि ट्रेनों की ठीक से जांच कीजिए एक शिफ्ट में कम से कम 5 कर्मचारियों का होना जरूरी है। कर्मचारियों ने बताया कि यदि जल्द ही यहां पर पर्याप्त स्टाफ नहीं लगाया तो इसके परिणाम सामने आ सकते हैं।