Indian Railways : रेलवे अस्पताल में घोटाला, फर्जी लैब से किया अनुबंध, तीन डॉक्टरों को थमाया नोटिस

Indian Railways : रेलवे अस्पताल में घोटाला, फर्जी लैब से किया अनुबंध, तीन डॉक्टरों को थमाया नोटिस

Rail News : . कोटा मंडल रेलवे चिकित्सालय में एक बड़े घोटाले की बात सामने आ रही है। अस्पताल द्वारा एक फर्जी लैब से अनुबंध करने की बात उजागर हुई है। मामले में प्रशासन द्वारा तीन डाक्टरों को नोटिस कमाने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि प्रशासन द्वारा इस बारे में कुछ भी कहने से मना करने पर मामले की पुष्टि नहीं हो सकी है।
सूत्रों ने बताया कि अस्पताल ने पिछले दिनों कृष्णा डायग्नोस्टिक से मरीजों की जांच का अनुबंध किया था। इस अनुबंध में लैब का पता बोरखेड़ा समृद्धि नगर का लिखा हुआ था। लेकिन पूरा समृद्धि नगर तलाशने के बाद भी इस नाम की किसी लैब का पता नहीं चला।
सूत्रों ने बताया कि लेकिन डॉक्टर खून-पेशाब आदि की जांच के लिए मरीजों को इसी लैब पर भेज रहे थे। लैब नहीं मिलने पर कर्मचारी परेशान हो रहे थे। बाद में शिकायत पर डॉक्टर खुद ही सैंपल वापस लेकर कर्मचारियों को फर्जी रिपोर्ट थमा रहे थे।
शिकायत पर खुला राज
मामले की भनक लगने अस्पताल से ही सेवानिवृत्त एक कर्मचारी ने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री पीजी पोर्टल पर कर दी। इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। बाद में अस्पताल प्रशासन ने अपने जवाब में लैब को चेतावनी देने की बात करते हुए शिकायतकर्ता को संतुष्ट करने की कोशिश की।
लेकिन शिकायतकर्ता ने फिर से मामले की शिकायत कर दी। इसके बाद फिर हरकत में आए प्रशासन ने लैब के साथ अनुबंध समाप्त करने के आदेश जारी कर दिए।
साथ ही तीन डॉक्टरों को नोटिस भी थमा दिया। माना जा रहा है कि अनुबंध से पहले इन्हीं डॉक्टरों ने बोरखेड़ा में लैब होने की पुष्टि की थी।
जयपुर में चल रही है लैब
सूत्रों ने बताया कि इस नाम की एक लैब जयपुर में भी चल रही है। कुछ समय यह लैब कोटा में भी चली थी। राज्य सरकार के साथ भी इस लैब के अनुबंध थे। लेकिन बाद में यह अनुबंध समाप्त हो गए। इसके बाद कोटा में यह लैब बंद हो गई। माना जा रहा है कि संभवत इसी समय बोरखेड़ा में भी यह लैब बंद हो गई थी। लेकिन रेलवे में यह लैब चल रही थी।
सीएमएस ने नहीं दिया जवाब
मामले में सीएमएस का काम देख रही एसीएमएस डॉक्टर निर्मला गुप्ता ने कोई भी जवाब देना जरूरी नहीं समझा। निर्मला ने कहा कि इस बात की जानकारी सीनियर डीसीएम रोहित मालवीय देंगे।