रेलवे ने बनाया अंडर पास

रेलवे ने बनाया अंडर पास
कोटा।  कोटा स्टेशन के पास 80 फुट रोड पर स्टील ब्रिज के पास रेलवे ने एक अंडरपास बनाया है। इसके लिए शुक्रवार और शनिवार को 3-3 घंटे का ब्लॉक किया गया था। ब्लॉक के दौरान भारी भरकम क्रेनों की मदद से लोहे के गार्डर और कंक्रीट के बाक्सों को रखा गया। इस काम में आस-पास के स्टेशनों से बड़ी संख्या में कर्मचारियों और मजदूरों लगाया गया था।
इसके चलते कोरोना नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। यहां पर कोई भी सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करता नजर नहीं आया। साथ ही कई मजदूरों और कर्मचारियों के मुंह पर मार्क्स तक नहीं थे। रेलवे ने यह पुल नगर विकास न्यास की मांग पर बनाया है।