राजधानी ट्रेन का फेल हुआ एसी, यात्रियों ने किया हंगामा

राजधानी ट्रेन का फेल हुआ एसी, यात्रियों ने किया हंगामा
दिल्ली-मुंबई निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (02952) का मंगलवार को एसी सिस्टम खराब हो गया। इसके चलते ट्रेन के ए-5 कोच में ठंडक काफी कम हो गई। ठंडक कम होते ही यात्री गर्मी से परेशान होने लगे। परशानी बढने पर यात्रियों ने ट्वीट कर मामले की शिकायत रेलमंत्री से कर दी। शिकायत से हरकत में कोटा रेल मंडल प्रशासन ने कोटा स्टेशन पर कर्मचारियों को तैनात कर दिया।
यात्रियों ने किया हंगामा
रात करीब 9:30 बजे ट्रेन कोटा पहुंचने का कुछ यात्रियों ने हंगामा करना कर दिया। कर्मचारियों ने एसी को ठीक करने की कौशिक की। लेकिन काफी प्रयास के बाद कोच का कूलिंग सिस्टम सही नहीं हो सका। बाद में कर्मचारियों ने यात्रियों से समझा बुझाकर रतलाम में एसी की खराबी दूर करने का आश्वासन दिया। लेकिन इस पर यात्री भड़क गए। खराबी दूर नहीं होने तक यात्री ट्रेन नहीं चलने की धमकी देने लगे।
रिफंड पर माने यात्री
इस पर कर्मचारियों ने यात्रियों को रिफंड का आश्वासन दिया। यात्रियों को समझाया गया कि मुंबई में उनको भी रिफंड मिल जाएगा। इसके बाद बड़ी मुश्किल से यात्रियों का गुस्सा शांत हो सका। इसके बाद ट्रेन को कोटा से रवाना किया गया।
गलत जवाब देने से भड़के के यात्री
यात्रियों ने बताया कि रेलवे उन्हें गलत जानकारी दी गई। शिकायत के कुछ देर बाद उन्हें जवाब दिया गया कि एसी ठीक कर दिया गया है। इस बीच ट्रेन रास्ते में कहीं रुकी भी नहीं थी।