रेल यात्रियों को मिलेगी हिंदी के नए शब्दों की जानकारी

रेल यात्रियों को मिलेगी हिंदी के नए शब्दों की जानकारी
कोटा। स्टेशन पर यात्रियों को अब हिंदी के नए नए शब्दों की जानकारी मिल सकेगी। इसके लिए रेलवे ने एक अभिनव प्रयोग किया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर एक बोर्ड लगाया गया है इस बोर्ड पर रोजाना हिंदी का एक शब्द लिखा जाएगा। इस शब्द का अंग्रेजी में भी अनुवाद किया जाएगा। यात्रियों को आसानी से समझ आने के लिए इस शब्द का अर्थ भी लिखा जाएगा।
राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए रेलवे ने यह नवाचार किया है। दिशा में कोटा स्टेशन पर एक नवाचार किया गया है। बोर्ड के स्टैंड पर कोटा स्टेशन का एक विहंगम फ़ोटो भी लगाया गया है।
यात्रियों द्वारा रेलवे की इस प्रयास की काफी सराहना की जा रही है।