रेलवे वर्कशॉप में मनाया हिंदी सप्ताह, 40 कर्मचारी पुरस्कृत

रेलवे वर्कशॉप में मनाया हिंदी सप्ताह, 40 कर्मचारी पुरस्कृत
कोटा। न्यूज़. माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में 7 से 14 सितंबर तक हिंदी सप्ताह मनाया गया। समापन अवसर पर मंगलवार को वाक, हिंदी लेखन, निबंध, राजभाषा प्रश्न मंच, हिंदी टिप्पण तथा आलेखन आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
समापन समारोह में हिंदी डिक्टेशन के लिए यांत्रिक इंजीनियर पी निंबालकर एवं एवं सहायक निर्माण प्रबंधक अनिल जगताप को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सुनयैना सिंह, वाक में देवेंद्र सिंह छोंकर, हिंदी टिप्पण में एवं आलेख प्रतियोगिता में प्रथम आने पर रामकिशोर स्वामी को भी पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा साल भर हिंदी में सराहनीय काम करने वाले 30 अन्य कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया।
पढ़ा रेल मंत्री का संदेश
समारोह में मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष गुप्ता ने रेल मंत्री एवं महाप्रबंधक के संदेश का वाचन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक हिंदी में अधिक से अधिक काम करने के लिए प्रेरित किया। समारोह में उप मुख्य सामग्री प्रबंधक जेएस मीणा, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर सोहन सिंह परमार, राजभाषा अधिकारी शमशाद खान तथा वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।