अक्टूबर से चलेगी चार पैसेंजर ट्रेनें, कोटा- आगरा फोर्ट, हल्दीघाटी और मंदसौर लिंक भी शामिल

अक्टूबर से चलेगी चार पैसेंजर ट्रेनें, कोटा- आगरा फोर्ट, हल्दीघाटी और मंदसौर लिंक भी शामिल
कोटा। न्यूज़. अक्टूबर से कोटा होते हुए चार पैसेंजर ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें कोटा-यमुना ब्रिज, हल्दीघाटी, और मंदसौर लिंक एक्सप्रेस भी शामिल है। फिलहाल इन ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस आरक्षित किराए के साथ स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा है।
कोटा-आगरा फोर्ट/ यमुना ब्रिज (059813) एक से तथा आगरा फोर्ट/यमुना ब्रिज-कोटा (059814) 4 अक्टूबर से चलेगी।
इसी तरह जमुना ब्रिज-रतलाम (059812) एक से तथा रतलाम- यमुना ब्रिज (059811) 3 अक्टूबर से शुरू होगी।
इसी तरह रतलाम-उदयपुर हल्दीघाटी पैसेंजर (019327) 2 से तथा उदयपुर-रतलाम (019328) 3 अक्टूबर से चलेगी।
इसी तरह मंदसौर-कोटा लिंक एक्सप्रेस (09816-15) एक अक्टूबर से चलेगी।