रेलकर्मियों को मिलेगा बोनस, खाते में आएंगे 17951 रुपए

रेलकर्मियों को मिलेगा बोनस, खाते में आएंगे 17951 रुपए
कोटा। न्यूज. हर वर्ष की भांति इस साल रेल कर्मचारियों को बोनस मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को इसकी घोषणा की गई है। बोनस के रूप में प्रत्येक कर्मचारी को 17 हजार 951 रुपए मिलेंगे। कर्मचारियों के खाते यह राशि दशहरे से पहले पहुंच जाएगी। यह राशि 78 दिन के वेतन के बराबर उत्पादकता आधारित बोनस के रूप में दी जाएगी।
बोनस के रूप में कोटा मंडल के 13107 कर्मचारियों को 23 करोड़ 52 रुपए का भुगतान होगा। इसी तरह पूरे पश्चिम-रेल में 52 हजार 600 कर्मचारियों पर करीब 88 करोड़ रुपए खर्च होंगे।
बोनस की घोषणा होते ही कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने इसे अपनी जीत बताया है।