स्टेशन डायरेक्टर शर्मा सम्मानित – कोटा

स्टेशन डायरेक्टर शर्मा सम्मानित
कोटा। न्यूज़. स्वच्छ भारत अभियान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोटा स्टेशन डायरेक्टर शशि भूषण शर्मा को सम्मानित किया गया है। रविवार को राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) सत्यनारायण आमेटा तथा नेहरू युवा केंद्र के उपनिदेशक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने सम्मान स्वरूप शर्मा को प्रमाण-पत्र सौंपा।
उल्लेखनीय है कि यह अभियान 1 से 31 अक्टूबर तक चलाया गया था। इस अभियान में विशेष तौर से सिंगल यूज प्लास्टिक पर रोक लगाने और कचरा निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया था। शर्मा ने इस काम में अपना विशेष योगदान दिया था।