सुनी-सुनाई : निरीक्षण के बहाने सेलून में ले गए घरेलू सामान, मंडल मुखिया का नया कारनामा

सुनी-सुनाई
निरीक्षण के बहाने सेलून में ले गए घरेलू सामान, मंडल मुखिया का नया कारनामा
कोटा। न्यूज़. दूसरों को बात-बात पर दुसरों को सदाचार का पाठ पढ़ाने वाले मंडल मुखिया का नया कारनामा सामने आया है। निरीक्षण के बहाने मुखिया सेलून में अपना घरेलू सामान भर ले गए। उल्लेखनीय है कि मुखिया का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। ऐसे में इनके स्थानांतरण आदेश कभी भी आ सकते हैं। इसके चलते मुखिया ने फर्जी निरीक्षण कार्यक्रम बनाया और अपना घरेलू सामान सलून में दिल्ली के लिए भर ले गए। मामले में खास बात यह है कि इस जगह का निरीक्षण मुखिया अपने 2 साल के कार्यकाल में आधा दर्जन से अधिक बार कर चुके हैं। यानी घर जाने के लिए औसतन 3 महीने में एक बार इस जगह का निरीक्षण दर्शा चुके हैं मुखिया। शनिवार शाम दिल्ली रवाना हुआ यह सेलून मंगलवार सुबह लौटेगा।
मुखिया द्वारा सलून में कुछ सामान शुक्रवार रात को भरा गया। इसके अलावा दो गाड़ियां भरकर सामान शनिवार को भी सैलून में भरा गया। इस सामान में कई गमले भी शामिल थे। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि यह गमले सरकारी थे या खुद के निजी।
महिला मुखिया भी कर चुकी है यह कारनामा
यह पहला अवसर नहीं है जब कोई मुखिया नियम विरुद्ध तरीके से सैलून में घरेलू सामान ले गया हो। इससे पहले भी एक महिला मुखिया यह कारनामा कर चुकी हैं। यह महिला भी दिल्ली की रहने वाली थी। यह हालत तब है जब सरकार द्वारा इन्हें सामान ले जाने की सुविधा दी जाती है।