50 प्रतिशत रेलकर्मी जाएंगे ड्यूटी पर, कोरोना का प्रभाव

50 प्रतिशत रेलकर्मी जाएंगे ड्यूटी पर, कोरोना का प्रभाव
कोटा न्यूज़. कोरोना के चलते अब 50 प्रतिशत रेल कर्मचारी ड्यूटी पर आएंगे। आधे रियल कर्मचारी अपने घर से काम करेंगे। पश्चिम-मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय द्वारा मंगलवार को इसके आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों में कहा गया है कि सीनियर स्केल के अधिकारियों को रोज ड्यूटी पर आना होगा।
आदेशों में बायोमेट्रिक हाजिरी पर भी रोक लगाई है।
50 प्रतिशत हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए अलग से रोस्टर बनाया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इसी पोस्ट में सोमवार को 50 प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति पर तैयारी का जिक्र किया था।