Indian Railways : बयाना-मथुरा और जमुना ब्रिज के बीच चलेगी मेमू, 21 से होगी शुरु

Indian Railways : बयाना-मथुरा और जमुना ब्रिज के बीच चलेगी मेमू, 21 से होगी शुरु
Kota Rail News : बयाना से मथुरा और जमुना ब्रिज (आगरा) के बीच मेमू ट्रेन का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेनें 21 फरवरी से शुरू होगी।
गाड़ी संख्या 09280 मथुरा से सुबह 6:10 बजे रवाना होकर 8:10 बजे बयाना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09279 बयाना से शाम 5:45 बजे रवाना होकर 7:40 बजे मथुरा पहुंचेगी।
बयाना-जमुना ब्रिज
इसी तरह गाड़ी संख्या 09277 बयाना से सुबह 8:25 बजे रवाना होकर 11:50 बजे जमुना ब्रिज पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09278 जमुना ब्रिज से दोपहर 2:10 बजे रवाना होकर 5:25 बजे बयाना पहुंचेगी।
यह दोनों ट्रेनें रास्ते के सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यात्रियों द्वारा द्वारा इन ट्रेनों की लंबे समय से मांग की जा रही।