Indian Railways : कोटा का रेलवे स्कूल बंद, गंगापुर की तैयारी

Indian Railways : कोटा का रेलवे स्कूल बंद, गंगापुर की तैयारी

Kota rail News : कोटा का रेलवे स्कूल आखिरकार बंद हो गया। इसके चलते अब इसमें नए सत्र (2022-23) में प्रवेश नहीं होंगे। दसवीं तक के इस स्कूल में करीब 52 छात्र अध्ययनरत थे। इसमें से मुश्किल से एक-दो बच्चे ही रेल कर्मचारियों थे। बाकी सब बच्चे निजी काम-धंधे करने वाले लोगों के ही थे। स्कूल बंद होने के बाद अब सभी बच्चों टीसी काटी जा रही है। टीसी कटने से अब इन बच्चों का भविष्य अब अधर झूल में है।
इसके अलावा स्कूल में करीब 7 अध्यापक और अन्य स्टाफ भी कार्यरत हैं। स्कूल बंद होने के बाद अब इन अध्यापकों को भी समायोजित करने की तैयारी की जा रही है।
कई सालों से की जा रही थी कोशिश
उल्लेखनीय है कि रेलवे कर्मचारियों के बच्चे नहीं होने के कारण स्कूल को बंद करने की कोशिश पिछले कई सालों से की जा रही थी। इसके चलते स्टाफ से समायोजन के लिए सुझाव भी मांगे गए थे। विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा भी स्कूल को बंद करने की लगातार मांग की जा रही थी।
50 सालों से था संचालित
उल्लेखनीय है कि यह स्कूल पिछले 50 से अधिक सालों से संचालित था। अधिकतर रेल कर्मचारियों के बच्चे इसी स्कूल में पढ़ते थे। लेकिन बेहतर आर्थिक स्थिति होने के कारण धीरे-धीरे इस स्कूल में रेल कर्मचारियों के बच्चे कम होते चले गए। पिछले कुछ सालों में यह स्थिति लगभग शून्य तक पहुंच गई थी।
रेलवे के अलावा बाल मंदिर स्कूल में भी रेल कर्मचारियों के बच्चे पढ़ते थे। बाल मंदिर स्कूल पहले ही बंद हो चुका है।
इन दोनों स्कूलों में पढ़ कर कई प्रतिभाएं सामने आई थीं। रेलवे स्कूल की हॉकी टीम अपने समय की सबसे बेहतरीन टीम मानी जाती थी। यहां से निकले कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक अपन नाम कमाया है। इसी खेल की बदौलत बड़ी संख्या में कर्मचारियों के बच्चे रेलवे में नौकरी भी लगे हैं।
गंगापुर का स्कूल भी होगा बंद
रेल मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के बाद गंगापुर सीनियर सेकेंडरी रेलवे स्कूल भी जल्द ही बंद होगा। हालांकि मुख्यालय द्वारा इसके फिलहाल इसके आदेश नहीं निकालेंगे गए हैं। गंगापुर स्कूल में करीब 300 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसमें से रेलवे के कर्मचारियों के करीब 12 बच्चे ही शामिल हैं। इसके अलावा यहां यहां 13 अध्यापक और अन्य स्टाफ भी कार्यरत हैं।
उल्लेखनीय है कि कोटा और गंगापुर में प्राथमिक विद्यालय भी संचालित थे। यह विद्यालय पहले ही बंद हो चुके हैं।
जबलपुर का स्कूल भी हुआ बंद
कोटा के अलावा जबलपुर रेलवे हाई स्कूल भी बंद करने के आदेश दिए गए है, लेकिन यह स्कूल अगले सत्र 2023-24 से बंद होगा।
स्टाफ कर्मियों ने बताया कि इसके अलावा कटनी, इटारसी और जबलपुर में भी अंग्रेजी माध्यम के सीनियर सेकेंडरी रेलवे स्कूल हैं। मंत्रालय के आदेशानुसार इन स्कूलों को भी बंद किया जाना है। लेकिन पश्चिम-मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा फिलहाल इन स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
हालांकि कई अध्यापकों ने मुख्यालय के इस निर्णय को गलत बताया। अध्यापकों ने कहा कि मंत्रालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद भी मुख्यालय द्वारा इन स्कूलों को बंद नहीं किया जा रहा है।
अध्यापकों ने बताया कि भोपाल मंडल प्रशासन ने गत वर्ष जुलाई में इटारसी स्कूल को बंद करने की अनुशंसा की थी। इसके बाद भी मुख्यालय द्वारा इस स्कूल को बंद करने के आदेश नहीं दिए जा रहे हैं। जबकि भोपाल में तो स्टाफ भी निर्धारित संख्या से ज्यादा लगा हुआ है।
केंद्रीय विद्यालय अधिग्रहण को तैयार
उल्लेखनीय है कि केंद्रीय विद्यालय नंबर-2 रेलवे स्कूल के अधिग्रहण को तैयार है। केंद्रीय विद्यालय प्रशासन कई बार इसकी इच्छा भी जता चुका है। रेलवे का स्थानीय प्रशासन किसके लिए तैयार है।
लेकिन उच्च स्तर पर सहमति नहीं बन पाने के कारण फिलहाल इसका निर्णय नहीं हुआ है।