Indian Railways : रैंकर कोटा पदोन्नति में गड़बड़ी, 13 में से 11 फेल

Indian Railways : रैंकर कोटा पदोन्नति में गड़बड़ी, 13 में से 11 फेल

Kota Rail News : कोटा मंडल रेलवे मैकेनिकल विभाग में रैंकर कोटा पदोन्नति में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने मामले की शिकायत रेल प्रशासन से की है।
7 पद पर हुई इस परीक्षा में 13 कर्मचारी शामिल हुए थे। इसमें से केवल 2 कर्मचारी पास हुए। 11 कर्मचारियों को फेल कर दिया गया।
कर्मचारियों ने बताया कि रैंकर कोटा पदोन्नति में किसी को फेल नहीं किया जाता। परीक्षा में नंबरों के हिसाब से सभी कर्मचारियों की मेरिट बनाई जाती है। जितने पद खाली होते हैं ऊपर से उतने कर्मचारियों को ले लिया जाता है। इसमें एक भी पद खाली रहने और किसी के फेल होने का सवाल ही नहीं उठता। मैकेनिकल विभाग में हमेशा से यही होता आया है।
लेकिन यह पहली बार है जब 13 में से 11 कर्मचारियों को फेल कर दिया गया और 7 पद के मुकाबले केवल 2 कर्मचारियों को लिया गया।
कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि इस व्यवस्था में जल्दी सुधार नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।