Indian Railways: रेप के आरोपी एडीआरएम गौरव का चेन्नई ट्रांसफर

Indian Railways: रेप के आरोपी एडीआरएम गौरव का चेन्नई ट्रांसफर

Kota Rail News : रेप के आरोपी भोपाल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) गौरव सिंह चादर का स्थानांतरण दक्षिण रेलवे चेन्नई कर दिया गया है। रेलवे बोर्ड द्वारा सोमवार को इसके आदेश जारी किए गए। उल्लेखनीय है कि गौरव पर उसी के साथ काम करने वाली एक महिला रेल कर्मचारी ने रेप का आरोप लगाया है। इसके चलते महिला ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या की कोशिश भी की। लेकिन मौके पर पुलिस पहुंचने से महिला की जान बच गई। महिला ने गौरव के खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट भोपाल नर्मदापुरम थाने में दर्ज कराई है।
महिला ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गौरव ने अनुकंपा नौकरी दिलाने, पदोन्नति और स्थानांतरण के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
उल्लेखनीय है कि महिला के पति ने भी गौरव सिंह के खिलाफ हरदा थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। पति का आरोप है कि गौरव ने धोख से उसकी शादी इस महिला से करवा दी। यह महिला उसके घर से 15 लाख के सोने-चांदी के जेवर तथा 10 लाख रुपर नगद लेकर गौरव सिंह के पास चली गई।
पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
जांच में अपने प्रभाव के इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए गौरव का स्थानांतरण भोपाल से 1400 किलोमीटर दूर चेन्नई किया गया है।