Indian Railways : रेप के आरोपी भोपाल एडीआरएम पर पांच हजार का इनाम

Indian Railways : रेप के आरोपी भोपाल एडीआरएम पर पांच हजार का इनाम

Kota Rail News :  रेप के आरोपी भोपाल अपर मंडल रेल प्रबंधक (एडीआरएम) गौरव सिंह को पुलिस ने फरार घोषित कर दिया है। गौरव का पता बताने वाले को पुलिस ने पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।
उल्लेखनीय है कि गौरव पर एक महिला सहकर्मी ने रेप का आरोप लगाया है। महिला अपने हाथ की नस काट कर आत्महत्या की कोशिश भी कर चुकी है।
महिला ने 7 मई को मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। रिपोर्ट की जानकारी मिलते ही गौरव फरार हो गया था। इसके बाद से पुलिस लगातार गौरव की तलाश में जुटी हुई है।
महिला का आरोप है कि अनुकंपा नौकरी दिलाने और ट्रांसफर करने का भरोसा देकर गौरव पिछले करीब सवा साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।