Indian Railways : टीटीई ने बच्चे को उपलब्ध कराया दूध, तड़के 3 बजे गंगापुर पहुंची ट्रेन

Indian Railways : टीटीई ने बच्चे को उपलब्ध कराया दूध, तड़के 3 बजे गंगापुर पहुंची ट्रेन

Kota Rail News : कोटा मंडल में एक टीटीई द्वारा गुरुवार तड़के 3 बजे एक रोते बच्चे को दूध उपलब्ध करवाने का मामला सामने आया है। दूध पीकर बच्च चुप हो गया।
यात्रियों ने बताया कि एक महिला अपने 2 साल के बच्चे के साथ मुंबई-काठगोदाम ट्रेन (09075) में सफर कर रही थी। सूरत से इज्जत नगर जा रही इस महिला का आरक्षण द्वितीय श्रेणी के वातानुकूलित कोच में था। ट्रेन रात में करीब एक बजे कोटा स्टेशन पहुंची थी। यहां से टीटीई मनोज कुमार ड्यूटी पर चढे थे।
रात में अचानक रोने लगा बच्चा
रास्ते में इस महिला यात्री का बच्चा अचानक जोर-जोर से रोने लगा। महिला के काफी प्रयास के बाद भी बच्चा नहीं हो रहा था। बच्चे के लगातार रोने से अन्य यात्री भी परेशान होने लगे थे।
ऐसे में मनोज ने महिला से बच्चे के रोने का कारण पूछा। इस पर महिला ने बताया कि बच्चे का दूध खत्म हो गया है। इस पर मनोज ने बच्चे को दूध उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए। जल्द ही मनोज की यह कोशिश रंग लाई। तड़के करीब 3 बजे ट्रेन गंगापुर स्टेशन पहुंचने पर मनोज ने बच्चे को दूध उपलब्ध करवा दिया। दूध मिलने पर महिला खुश हो गई। दूध पीकर बच्चा एकदम चुप हो गया। बच्चे के चुप होने पर महिला समेत सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।
रात में दूध की व्यवस्था करने पर महिला और यात्रियों ने टीटीई का आभार जताया।