Indian Railways : रेलवे वर्कशॉप में मनाया पर्यावरण संरक्षण सप्ताह, आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

Indian Railways : रेलवे वर्कशॉप में मनाया पर्यावरण संरक्षण सप्ताह, आयोजित हुए

विभिन्न कार्यक्रम

Kota Rail News :  रेलवे माल डिब्बा मरम्मत कारखाना (वर्कशॉप) में पर्यावरण संरक्षण सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सोमवार को वर्कशॉप सभी कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। मंगलवार को कारखाने का एक प्रतिनिधिमंडल राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं कंफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री सीआईआई के तत्वाधान में जयपुर में आयोजित एक दिवसीय 7-आर कान्फ्रेंस में भाग लेगा। इस सेमिनार में कारखाने में पर्यावरण के सुधार के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।
Indian Railways : रेलवे वर्कशॉप में मनाया पर्यावरण संरक्षण सप्ताह, आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
इसके अलावा बुधवार को सामुदायिक भवन में पौधारोपण किया जाएगा। इसी दिन ग्रीनको टीम द्वारा एक राजभाषा सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में पर्यावरण के सुधार पर चर्चा की जाएगी। निकाली रैली
इससे पहले रविवार को कारखाने में पर्यावरण चेतना रैली निकाली गई। रैली में कर्मचारी अपने हाथों में पर्यावरण बचाओ का संदेश लिखी तख्तियां लेकर नारेबाजी करते चल रहे थे। रैली को हरी झंडी मुख्य कारखाना प्रबंधक आरआरके सिंह ने दिखाई।
इससे पहले शनिवार को पर्यावरण प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। इसमें 75 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। सही उत्तर देने वाले कर्मचारियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया।
इससे पहले शुक्रवार को केवल एक पृथ्वी की अवधारणा पर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें 30 कर्मचारियों ने भाग लिया। पेंटिंग में अव्वल रहने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।
इन कार्यक्रमों में मुख्य कारखाना प्रबंधक मनीष गुप्ता, उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर प्रवेश निंबालकर एवं सोहन सिंह परमार तथा मुख्य लेखा सलाहकार हेमराज मीणा सहित बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।