Indian Railways : दो भागों में बंटी दयोदय एक्सप्रेस, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा

Indian Railways : दो भागों में बंटी दयोदय एक्सप्रेस, ढाई घंटे देरी से पहुंची कोटा

Kota Rail News : दौड़ती अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस (12182) गुरुवार को दो भागों में बंट गई। इसके चलते ट्रेन करीब ढाई घंटे देरी से कोटा पहुंची। ट्रेन लेट होने से यात्री परेशान होते रहे।
यात्रियों ने बताया कि अजमेर से अपने ठीक समय दोपहर बाद 3:30 बजे रवाना होने के कुछ ही मिनट बाद इंजन पांच-छह डिब्बों को लेकर आगे निकल गया। बाकी के डिब्बे पीछे छूट गए। कुछ दूर चलने के बाद ट्रेन के दोनों हिस्से रुक गए। बाद में दोनों हिस्सों को जोड़ने का प्रयास किया गया। सफलता नहीं मिलने पर दोनों दोनों हिस्सों को वापस स्टेशन पर लाया गया। यहां काफी मशक्कत के बाद दोनों हिस्सों को जोड़ा जा सका। इस घटना के चलते अजमेर से ट्रेन करीब तीन घंटे देरी से रवाना हुई।
कोटा में यह ट्रेन रात करीब 11:45 बजे पहुंची।
अजमेर मंडल द्वारा मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि कपलर में खराबी के चलते यह घटना हुई। जबलपुर मुख्यालय की ट्रेन होने के कारण यहां भी मामले की रिपोर्ट मांगी गई है।