Recent Posts

जीएसटी काउंसिल में पुरजोर तरीके से उठाएंगे मुद्दा – नगरीय विकास एवं आवसन मंत्री

सात राज्यों के वित्त मंत्रियों की वीडियो कॉन्फ्रेन्स कोविड से संबंधित सामानों पर हो जीरो दर जीएसटी, जीएसटी काउंसिल में पुरजोर तरीके से उठाएंगे मुद्दा – नगरीय विकास एवं आवसन मंत्री जयपुर, मई 26। नगरीय विकास व आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने केंद्र सरकार से मांग की है कि राज्यों को बकाया जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि शीघ्र जारी की जाए और कोविड से संबंधित सभी सामानों पर जीरो दर से कर लगाया जाए। श्री धारीवाल बुधवार को अपने निवास स्थान से आयोजित वर्चुअल मीटिंग में छह राज्यों के वित्त मंत्रियों से संवाद कर रहे थे। राजस्थान की मेजबानी में वीडियो …

Read More »

बजरी खनन के तीन पट्टे जारी – राज्य सरकार की बड़ी राहत

प्रदेशवासियों को राज्य सरकार की बड़ी राहत, बजरी खनन के तीन पट्टे जारी  राज्य सरकार ने आमनागरिकों को बड़ी राहत देते हुए जालौर जिले में दो एवंं भीलवाड़ा जिले में एक बजरी खनन के कुल तीन खनन पट्टे जारी किए हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत द्वारा बजरी की समस्या से आमनागरिकों को राहत दिलाने के लिए निरंतर समाधान खोजने के निर्देश दिए जाते रहे हैं और मुख्यमंत्री श्री गहलोत के प्रयासों और दिशा-निर्देशों का ही परिणाम है कि लंबे समय से चली आ रही बजरी खनन की समस्या और अवैद्य बजरी खनन के कारण आए दिन आ रही समस्याओं के …

Read More »

भूखण्डों एवं भवनों की बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराने पर  ब्याज में 100 प्रतिशत छूट की अवधि 31 जुलाई, 2021 तक – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दी प्रस्ताव को मंजूरी  भूखण्डों एवं भवनों की बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराने पर ब्याज में 100 प्रतिशत छूट की अवधि 31 जुलाई, 2021 तक जयपुर, 26 मई। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश समस्त शहरी क्षेत्रों में स्थित भूखण्डों अथवा भवनों की वर्ष 2019-20 तक की बकाया लीज राशि एकमुश्त जमा कराए जाने पर ब्याज राशि में दी जा रही शत-प्रतिशत छूट की अवधि को 31 जुलाई, 2021 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पहले छूट की यह अवधि 31 मार्च, 2021 तक थी। श्री गहलोत द्वारा स्वीकृत प्रस्ताव के अनुसार, नगरीय विकास …

Read More »

कोविड-19 अपडेट

कोविड-19 अपडेट सक्रिय मामलों में 24,95,591 की और गिरावट। पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामलों में 91,191 की कमी। 2.08 लाख मामलों के साथ नये मामलों में लगातार गिरावट कायम। अब तक देशभर में 2,43,50,816 मरीज ठीक हुये। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,95,955 मरीज ठीक हुये। लगातार 13वें दिन रोज आने वाले नये मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की तादाद अधिक। मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 89.66 प्रतिशत। इस समय साप्ताहिक पॉजीटिव रेट 11.45 प्रतिशत है। लगातार दो दिनों से रोजाना पॉजीटिविटी रेट 9.42 प्रतिशत रही, जो 10 प्रतिशत से नीचे है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण …

Read More »

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 20 करोड़ के पार पंहुचा

भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल आंकड़ा 20 करोड़ के पार पंहुचा भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के 130 दिनों के अंदर यह उपलब्धि हासिल की अमेरिका के बाद, भारत यह स्थान प्राप्त करने वाला दूसरा देश है 60 साल से ऊपर आयु की 42 प्रतिशत आबादी को कोविड-19 टीके की कम से कम पहली खुराक मिल चुकी है प्रविष्टि तिथि: 26 MAY 2021 3:41PM by PIB Delhi भारत ने वर्तमान में जारी अपने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में आज एक बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अभियान के 130वें दिन आज सुबह 7 बजे तक उपलब्ध कराए गये आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड टीकाकरण का कुल आंकड़ा 20 करोड़ को पार चुका है (अब तक 20,06,62,456 टीके लगाये गए हैं, जिसमें कोविड-19 टीकों की 15,71,49,593 पहली खुराक और 4,35,12,863 दूसरी खुराक शामिल है)। भारत का कोविड-19 टीकाकरण अभियान, दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान है, इसे माननीय प्रधानमंत्री द्वारा 16 जनवरी, 2021 को शुरू किया गया था। मात्र 130 दिनों में यह उपलब्धि हासिल करने वाला भारत, अमेरिका के बाद दूसरा देश है। अमेरिका को 20 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 124 दिन लगे थे। इसके अतिरिक्त, दुनिया भर के अन्य डेटा तथा कई समाचार लेखों पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अन्य प्रमुख देशों में ब्रिटेन भी शामिल है जो 168 दिनों में 5.1 करोड़ टीके लगाने के आंकड़े तक पहुंच चुका है, ब्राजील ने 128 दिनों में अपने नागरिकों 5.9 करोड़ टीके लगाए हैं और जर्मनी ने 149 दिनों में 4.5 करोड़ टीकाकरण के आंकड़े को छुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के पास उपलब्ध नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब तक 45 वर्ष से ऊपर की 34 प्रतिशत से अधिक आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की कम से कम पहली खुराक मिल चुकी है। इसी तरह, भारत में 60 वर्ष से अधिक आयु के 42 प्रतिशत से ज़्यादा लोगों को कोविड-19 वैक्सीन का कम से कम पहला टीका लग चुका है। अब तक, भारत अपने टीकाकरण अभियान में कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में तीन टीकों का उपयोग कर रहा है; इनमें भारत में बने दो टीके शामिल हैं – सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का कोविशील्ड और भारत बायोटेक का बना कोवैक्सिन। रूसी टीका स्पुतनिक वी आपातकालीन उपयोग की अनुमति के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से अनुमोदन प्राप्त करने वाला तीसरा टीका है और इसका उपयोग कुछ निजी अस्पतालों में किया जा रहा है, जिसके आने वाले दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। टीकाकरण अभियान का पहला चरण 130 दिन पहले 16 जनवरी को शुरू किया गया था और पहले चरण में नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 (एनईजीवीएसी) ने स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं तथा अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं (सरकारी एवं निजी क्षेत्र दोनों) को प्राथमिकता दी थी। टीकाकरण अभियान का दूसरा चरण 1 मार्च, 2021 से शुरू हुआ, जो कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता आयु समूह वाले लोगों की स्वास्थ्य सुरक्षा पर केंद्रित था। इन प्राथमिकता वाले आयु-समूहों में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति और किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित 45 वर्ष से ज़्यादा आयु के लोग शामिल थे। 1 अप्रैल, 2021 को 45 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों को वैक्सीन देने के लिए टीकाकरण में और ढील दी गई। उदारीकृत मूल्य निर्धारण तथा त्वरित राष्ट्रीय कोविड-19 टीकाकरण रणनीति के तहत 1 मई, 2021 को अभियान का तीसरा चरण शुरू किया गया। इस रणनीति के तहत, 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग कोविड-19 टीकाकरण के लिए पात्र हैं।

Read More »