रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: जयपुर-खड़की के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोटा होकर गुजरेगी

रेल यात्रियों के लिए अलर्ट: जयपुर-खड़की के बीच आज चलेगी स्पेशल ट्रेन, कोटा होकर गुजरेगी

 

कोटा | 17 अप्रैल, 2026 यात्रियों की सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा जयपुर से खड़की के बीच एक स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। विशेष बात यह है कि यह ट्रेन केवल मात्र एक फेरा ही करेगी।

समय-सारणी और रूट

  • गाड़ी संख्या: 09703 (जयपुर - खड़की स्पेशल)

  • प्रस्थान: शुक्रवार (आज) सुबह 11:00 बजे जयपुर से रवाना।

  • आगमन: अगले दिन (शनिवार) सुबह 10:00 बजे खड़की पहुँचेगी।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन रास्ते में राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के प्रमुख स्टेशनों को कवर करेगी:

दुर्गापुरा, वनस्थली निवाई, सवाई माधोपुर, कोटा, रामगंजमंडी, भवानीमंडी, नागदा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड़, कल्याण, लोनावला और पुणे।

कोच कंपोजिशन

ट्रेन में कुल 20 डिब्बे लगाए गए हैं, जिसका विवरण निम्नानुसार है:

  • 15 शयनयान (Sleeper)

  • 3 सामान्य श्रेणी (General)

  • 2 गार्ड/SLR कोच

कोटा और आस-पास के स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्री इस स्पेशल ट्रेन की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।


#IndianRailways #JaipurRailway #KhadkiSpecial #KotaNews #TravelUpdate #SpecialTrain #WesternRailway #RailwayEnquiry

G News Portal G News Portal
66 0

0 Comments

No comments yet. Be the first to comment!

Leave a comment

Please Login to comment.

© G News Portal. All Rights Reserved.