कोटा | 17 अप्रैल, 2026 कोटा रेल मंडल में लोको पायलटों की जायज मांगों को लेकर न्यूज द्वारा उठाए गए मुद्दे का बड़ा असर देखने को मिला है। पिछले एक साल से डस्टर (सफाई का कपड़ा) के लिए तरस रहे लोको पायलटों को अब प्रशासन ने डस्टर वितरित करना शुरू कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे एम्पलाइज यूनियन की मांग और लोको पायलटों की परेशानी को 'कोटा रेल न्यूज' ने सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के मात्र तीन दिनों के भीतर रेल प्रशासन ने संज्ञान लिया और डस्टर उपलब्ध करवा दिए।
प्रशासन ने लोको पायलट लॉबी में इस संबंध में नोटिस चस्पा कर दिया है। सूचना के अनुसार:
सभी लोको पायलट 30 अप्रैल तक अपनी लॉबी से डस्टर प्राप्त कर सकते हैं।
पिछले एक साल से लोको पायलट और पिछले चार महीनों से सहायक लोको पायलटों को डस्टर नहीं मिल रहे थे।
ट्रेन संचालन के दौरान लोको पायलटों को इंजन की बारीकियों और लोड चेक करने के लिए डस्टर की आवश्यकता होती है। इसकी अनुपलब्धता के कारण उन्हें भारी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और कामकाज में बाधा आ रही थी।
डस्टर की समस्या हल होने के बाद अब नजरें प्रशासन के दूसरे बड़े कदम पर टिकी हैं। समाचार पत्र ने लोको पायलटों को पिछले 6 वर्षों से पानी की बोतल नहीं दिए जाने का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया था। सूत्रों के अनुसार, प्रशासन अब इस मांग पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है और जल्द ही लोको पायलटों को इस समस्या से भी निजात मिल सकती है।
#KotaRailNews #ImpactStory #IndianRailways #LocoPilot #WCR #RailwayUpdate #KotaNews #RailwayEmployeesUnion #ActionAgainstIssues
No comments yet. Be the first to comment!
Please Login to comment.
© G News Portal. All Rights Reserved.