Rajasthan : NIA ने राजस्थान के पांच शहरों में मारी रेड, दो PFI पदाधिकारियों को लिया हिरासत में।

Rajasthan : NIA ने राजस्थान के पांच शहरों में मारी रेड, दो PFI पदाधिकारियों को लिया हिरासत में।

Rajasthan : NIA ने राजस्थान के पांच शहरों में मारी रेड, दो PFI पदाधिकारियों को लिया हिरासत में।

एनआईए ने आज राजस्थान मे पांच शहरो के पीएफआई संगठन पदाधिकारियों के ठिकानों पर एक साथ रेड मारी है। बताया जा रहा है कि पीएफआई से ताल्लुक रखने वाले कई लोग भूमिगत हो गए हैं। एनआईए की टीम ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश अध्यक्ष आसिफ और एसडीपीआई के सचिव सादिक को गिरफ्तार करने की सूचना है। आसिफ को केरल से और सादिक को कोटा से गिरफ्तार करने की सूचना मिल रही है।दरअसल संगठन पर आरोप है कि ये लोग बिना अनुमति के कैंप चलाते हैं और अन्य प्रतिबंधित गतिविधियों में शामिल होते हैं। इस रेड के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। संदिग्धों को हिरासत में लेने के अलावा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित साहित्य भी मिलना बताया जा रहा है।
राजस्थान में यहां पर मारी NIA ने रेड।
राजस्थान के पांच शहरों में भी एनआईए ने देर रात से आज सवेरे तक रेड की है। जयपुर में एमडी रोड स्थित पीएफआई के प्रदेश स्तरीय कार्यालय पर भी आज सवेरे एनआईए की टीम पहुंची। जयपुर के अलावा कोटा, बारां, अजमेर और उदयुपर में भी रेड करने की सूचनाएं हैं। कोटा और बारां में तो देर रात रेड की गई है। बताया जा रहा है कि इस रेड में प्रतिबंधित साहित्य और अन्य सामान भी मिला है। ये भी सूचना है की इस रेड में ईडी के अफसर भी साथ हैं। सबसे बड़ी बात ये है कि रेड से लोकल पुलिस को दूर रखा गया है। सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ ही ये रेड की जा रही है। जयपुर पुलिस को इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

अपना सहयोग अवश्य दें।

हमें आपके सहयोग की आवश्यकता है, अपना छोटा सा सहयोग देकर हमें आगे बढ़ने में सहायता प्रदान करें।

क्लिक करें