Rajasthan: राजस्व मंडल : राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान समारोह 14 को —राज्य भर से आएंगे विजेता

Rajasthan: राजस्व मंडल : राज्य स्तरीय निबंध एवं सर्वश्रेष्ठ निर्णय के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों का सम्मान समारोह 14 को —राज्य भर से आएंगे विजेता

राजस्व न्यायालयों की कार्यप्रणाली में सुधार एवं नवाचारों को लेकर वर्ष 2023 में आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं राज्य के राजस्व अधीनस्थ न्यायालयों के स्तर से पारित सर्वश्रेष्ठ राजस्व निर्णय प्रतियोगिता के श्रेष्ठ प्रतिभागियों को 14 फरवरी को राजस्व मंडल सभागार में सम्मानित किया जाएगा।
 राजस्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेश्वर सिंह की अध्यक्षता में बुधवार अपराह्न 3 बजे आयोजित होने वाले इस समारोह में निबन्ध प्रतियोगिता के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी, राजस्थान प्रशासनिक सेवा अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं कर्मचारी संवर्ग तथा अभिभाषक व आम नागरिक वर्ग के तहत राज्यभर से प्राप्त प्रविष्टियों में से मूल्यांकन आधार पर श्रेष्ठ निबन्ध लेखन के लिए चयनित 11 प्रतिभागी पुरस्कृत होंगे।
इसी प्रकार राज्यभर के अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के स्तर से विगत वर्ष 2022-23 के दौरान पारित किए गए निर्णयों में से सर्वश्रेष्ठ निर्णय का चयन कर उसका राजस्व मंडल के स्तर पर मूल्यांकन किया गया। इनमें तीन स्तर से सर्वश्रेष्ठ निर्णय घोषि‍त किये गए। इनमें से राज्य स्तर पर दो, सम्भाग एवं जिला स्तर के लिए चयनित सर्वश्रेष्ठ निर्णय लेखन के लिए एक-एक पीठासीन अधिकारी को सम्मानित किया जाएगा।