नंद घर पर मनाया विश्व मृदा दिवस

नंद घर पर मनाया विश्व मृदा दिवस
लालसोट 5 दिसम्बर। वेदांता के नंद घर प्रोजेक्ट के तहत हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया संस्था के सहयोग से चलाए जा रहे भांडारेज 6 नन्द घर पर विश्व मृदा दिवस मनाया गया।
नन्द घर युवा समूह की अध्यक्ष पिंकी महावर व नंद घर कार्यकर्ता सरोज सैनी ने सभी महिलाओं को और यूथ ग्रुप मेंबर को मृदा दिवस की जानकारी दी और बताया कि 95 प्रतिशत मनुष्य मृदा से भोजन प्राप्त करता है। अगर हमें मृदा कटाव को रोकना है तो हमें सबसे ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।
नन्द घर परियोजना के जिला समन्वयक रविंद्र सिंह यादव व जिला सहायक समन्वयक पूरन चंद गुर्जर व कलस्टर कॉडिनेटर महेश चंद ने वेदांता के बारे में विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हुमाना पीपल टू पीपल इंडिया चार कंपोनेंट के ऊपर काम कर रही है स्वास्थ्य, न्यूट्रिशन, हेल्थ, एजुकेशन, स्किल आदि। उन्होने बताया कि मृदा दिवस पर हमें सबसे ज्यादा मृदा प्रदूषण को रोकना है।
इस अवसर पर सभी को कोविड महामारी से बचाव की जानकारी दी गई। कलस्टर कोऑर्डिनेटर महेश चंद ने सभी का धन्यवाद करते हुए प्रोग्राम का समापन किया।