भाजपा को वोट देने की अपील-उर्मिला जोशी

भाजपा को वोट देने की अपील
लालसोट 5 दिसम्बर। नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा दौसा जिला अध्यक्ष उर्मिला जोशी, प्रदेश मंत्री सुमन खुर्रा ने बांदिकुई का दौरा कर विभिन्न वार्डों में जनसम्पर्क कर वार्ड वासियों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील की।बांदीकुई मंडल अध्यक्ष मनीष टोडवाल ने महिला मोर्चा का धन्यवाद किया। इस मौके पर चुनाव संयोजक सुशील खडेंलवाल, प्रमोद व्यास, कैलाश तामी, महिला मोर्चा जिला मंत्री मोनिका सैनी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ रहे।