दौसा जिले में तीन नई तहसील तथा  तीन नए उप तहसील कार्यालय-मुख्यमंत्री की मंजूरी

मुख्यमंत्री की मंजूरी
दौसा जिले में तीन नई तहसील तथा
 तीन नए उप तहसील कार्यालय
जयपुर, 10 अप्रेल। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने दौसा जिले की बहरावण्डा, बैजुपाड़ा एवं सैंथल उप तहसीलों को तहसील कार्यालय में क्रमोन्नत करने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही श्री गहलोत ने दौसा जिले के ही गुढ़ा कटला, पापड़दा एवं कुण्डल में नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने की भी स्वीकृति दी है।
श्री गहलोत की इस मंजूरी से स्थानीय जनप्रतिनिधियों तथा लोगों की मांग पूरी होगी। स्थानीय स्तर पर ही उनके राजस्व विभाग से संबंधित कार्य पूरे हो सकेंगे। मुख्यमंत्री ने राज्य बजट 2021-22 में दौसा में इन तीन उप तहसीलों को तहसील में क्रमोन्नत करने तथा तीन नवीन उप तहसील कार्यालय खोलने की घोषणा की थी।
क्रमोन्नत तहसील बहरावण्डा में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 11 पटवार मण्डल एवं 40 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। बैजुपाड़ा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 47 राजस्व ग्राम जबकि सैंथल में 3 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 12 पटवार मण्डल एवं 48 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।
नई उप तहसील गुढ़ा कटला में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 9 पटवार मण्डल एवं 35 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे। पापड़दा में 2 भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 8 पटवार मण्डल एवं 21 राजस्व ग्राम जबकि कुण्डल में एक भू-अभिलेख निरीक्षक वृत्त, 5 पटवार मण्डल एवं 14 राजस्व ग्राम शामिल होेंगे।