कोरोना से लड़ाई को मिली नई ताकत पॉपुलर फ्रंट द्वारा बनाए गए रेग्युलेटर से मरीजों को मिलेंगी संजीवनी

कोरोना से लड़ाई को मिली नई ताकत पॉपुलर फ्रंट द्वारा बनाए गए रेग्युलेटर से मरीजों को मिलेंगी संजीवनी
जयपुर 11 मई। इस समय पूरा देश कोरोना वायरस से लड़ रहा है। ऐसे माहौल में ऑक्सीजन सिलेंडर और रेग्युलेटर की सबसे ज्यादा कमी का सामना चिकित्सा विभाग को करना पड़ रहा है।
पी.एम.ओ. अषोक कुमार जैन ने पॉपुलर फ्रंट के प्रदेश सचिव ताज मोहम्मद से इस समस्या के बारे में चर्चा की गई तो उन्होंने अपनी टीम के जरिए कई तरह के प्रयोग करके डाॅ. जैन की देखरेख में एक बेहतरीन ऑक्सीजन रेग्युलेटर तैयार किया है। जिसके द्वारा एक ही सिलेंडर से दो लोगों को एक साथ ऑक्सीजन दे सकते हैं तथा इस रेग्युलेटर में स्पीड कंट्रोलर भी दोनों के लिए अलग-अलग इस्तेमाल किए हैं।
शाहपुरा की चिकित्सा टीम द्वारा इसे परखा गया है। यह एकदम सही व सुरक्षित है। भीलवाड़ा जिले के कई अस्पतालों में इस ऑक्सीजन रेग्युलेटर को प्रयोग किया है और इसको प्रयोग करने के बाद विभिन्न चिकित्सा अधिकारियों ने इस तकनीक की सराहना की।
इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी शिल्पा सिंह ने कहा कि पाॅपुलर फ्रंट द्वारा बनाया गया आॅक्सिजन रेग्युलेटर चिकित्सा विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को कोरोना के खिलाफ लडाई में एक संजिवनी की तरह काम करेगा। इससे ज्यादा लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी।
तहसीलदार इंद्रजीत सिंह ने पाॅपुलर फ्रंट टीम से आॅक्सिजन रेग्युलेटर शीघ्र व अधिक संख्या में बनाने की अपील करते हुए रेग्युलेटर बनाने में आवश्यक संसाधन प्राप्त करने मंे किसी भी तरह कीं समस्या आये तो प्रशासन आपके सहयोग के लिए तत्पर है।
ताज मोहम्मद ने बताया कि देषभर में पाॅपुलर फ्रंट द्वारा आॅक्सिजन मित्र सेवा के द्वारा कोरोना शवो का अंतिम संस्कार, आॅक्सिजन सिलेंडर, रेग्युलेटर, बेड, एम्बुलेंस तथा राशन सामग्री उपलब्ध करवाने के कार्य कर रहा है।
पाॅपुलर फ्रंट द्वारा यह रेग्युलेटर सभी अस्पतालों व कोविड सेन्टर में निःशुल्क दिये जा रहे हैं। उन्होने कहा कि पाॅपुलर फ्रंट टीम की इस कामयाबी के पीछे डाॅ. अशोक कुमार जैन, उपखण्ड अधिकारी शिल्पा सिंह, तहसीलदार इंद्रजीत सिंह का अहम रोल रहा है।