भाजपा की गायत्री कंवर जिला प्रमुख निर्वाचित

भाजपा की गायत्री कंवर जिला प्रमुख निर्वाचित
सीकर 10 दिसम्बर। पंचायत आम चुनावों के अन्तर्गत गुरूवार को जिला प्रमुख तथा 12 पंचायत समितियों के प्रधानों के चुनाव सम्पन्न हुये है। जिला परिषद सभागार में जिला प्रमुख के चुनाव में 39 में से 39 नव निर्वाचित सदस्यों ने मतदान किया। इनमें भाजपा की गायत्री कंवर को 24 तथा कांगे्रस की सोहनी चौधरी को 15 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने भाजपा की गायत्री कंवर को निर्वाचित घोषित किया और उन्हें शपथ दिलाई।
नीमकाथाना पंचायत समिति में कांग्रेस की मंजू यादव प्रधान पद पर विजयी हुई है। कांग्रेस की मंजू यादव को 14 तथा भाजपा की गीता को 13 मत मिले। खण्डेला पंचायत समिति में कांग्रेस के गिरिराज प्रधान पद पर विजयी हुए है। कांग्रेस के गिरिराज को 24, भाजपा के ज्ञानाराम को 12 तथा निर्दलीय रिछपाल को 3 मत मिले। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की रामकोरी प्रधान पद पर विजयी हुई है। कांग्रेस की रामकोरी को 13 तथा भाजपा की शान्ति को 10 मत मिले। फतेहपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की शान्ति देवी प्रधान पद पर विजयी हुई है। कांग्रेस की शान्ति देवी को 18 तथा भाजपा की विनोद कुमारी को 09 मत मिले। पाटन पंचायत समिति में भाजपा के सुवालाल प्रधान पद पर विजयी हुए है। भाजपा के सुवालाल को 09 तथा कांग्रेस की विद्या देवी को 08 मत मिले। नेछवा पंचायत समिति में कांग्रेस की संतरा देवी प्रधान पद पर विजयी हुई है। कांग्रेस की संतरा देवी को 08 तथा भाजपा की राजू देवी 07 मत मिले। दांतारामगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की गेंद कंवर प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा की गेंद कंवर को 13, कांग्रेस की सुमन देवी को 12, माकपा को 2 मत मिले। अजीतगढ़ पंचायत समिति में भाजपा के शंकर लाल यादव प्रधान पद पर विजयी हुये है। भाजपा के शंकर लाल यादव को 14 तथा कांग्रेस के पन्ना लाल को 09 मत मिले। पाटन पंचायत समिति में भाजपा के सुवालाल प्रधान पद पर विजयी हुए है। भाजपा के सुवालाल को 09 तथा कांग्रेस की विद्या देवी को 08 मत मिले। पिपराली पंचायत समिति में भाजपा की मनभरी प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा की मनभरी को 12 तथा निर्दलीय की कमला को 09 मत मिले। पलसाना पंचायत समिति में भाजपा की सुनिता वर्मा प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा की सुनिता वर्मा को 14 तथा कांग्रेस की संतोष वर्मा को 10 मत मिले। धोद पंचायत समिति में भाजपा की सुनिता प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा की सुनिता को 22 तथा निर्दलीय सुमित्रा को 17 मत मिले है। दो सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया।