भाजपा के ताराचंद धायल निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित

भाजपा के ताराचंद धायल निर्विरोध उप जिला प्रमुख निर्वाचित
सीकर 11 दिसम्बर। पंचायत आम चुनावों के अन्तर्गत शुक्रवार को उप जिला प्रमुख तथा 12 पंचायत समितियों के उप प्रधानों के चुनाव सम्पन्न हुये है। जिला परिषद सभागार में उप जिला प्रमुख के पद पर भाजपा के ताराचंद धायल निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये है। रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने भाजपा के ताराचंद धायल को उप जिला प्रमुख की शपथ दिलाई।
उन्होंने बताया कि जिले की 12 पंचायत समितियों में उप प्रधान का चुनाव परिणाम इस प्रकार से है। ः-
पंचायत समिति पाटन में कांग्रेस की अनिता गुर्जर उप प्रधान पद पर विजयी हुई है। कांग्रेस की अनिता गुर्जर को 09 तथा भाजपा के रामस्वरूप को 08 मत मिले। खण्डेला पंचायत समिति में कांग्रेस के शीशराम उप प्रधान पद पर विजयी हुए है। कांग्रेस के शीशराम को 24, भाजपा की किरण देवी को 10 मत मिले। पलसाना पंचायत समिति में भाजपा के पूरण सिंह उप प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा के पूरण सिंह को 14 तथा कांग्रेस के रामनारायण को 10 मत मिले। लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस की ममता देवी उप प्रधान पद पर विजयी हुई है। कांग्रेस की ममता देवी को 12 तथा भाजपा के मदन सिंह को 11 मत मिले। नेछवा पंचायत समिति में कांग्रेस के श्रीराम सिंह उप प्रधान पद पर विजयी हुए है। कांग्रेस के श्रीराम सिंह को 08 तथा भाजपा के लक्ष्मणराम को 07 मत मिले। दांतारामगढ़ पंचायत समिति में भाजपा की सुशीला कुमावत उप प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा की सुशीला कुमावत को 14 तथा कांग्रेंस के भानाराम शेषमा को 11 मत मिले। नीमकाथाना पंचायत समिति में भाजपा के सुरेन्द्र उप प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा के सुरेन्द्र को 13 मत मिले तथा कांग्रेस के भूपेन्द्र सिंह को 12 मत मिले। पिपराली पंचायत समिति में कांग्रेस के विकास मूण्ड उप प्रधान पद पर विजयी हुये है। कांग्रेस के विकास को 10 तथा भाजपा की बनारसी को 09 मत मिले। धोद पंचायत समिति में भाजपा की मंजू कंवर उप प्रधान पद पर विजयी हुई है। भाजपा की मंजू कंवर को 20 तथा निर्दलीय आमुबानों को 14 मत मिले। श्रीमाधोपुर पंचायत समिति में कांग्रेस के मालीराम उप प्रधान पद पर विजयी हुए है। कांग्रेस के मालीराम को 13 तथा भाजपा की सोहन कंवर को 10 मत मिले। फतेहपुर पंचायत समिति में कांग्रेस की संजू कंवर निर्विरोध उप प्रधान पद पर विजयी हुई है। अजीतगढ़ पंचायत समिति में भाजपा के सायर उप प्रधान पद पर विजयी हुए है। भाजपा के सायर को 14 तथा कांग्रेस के मोहन लाल योगी को 09 मत मिले ।