356 परिवार को किया राशन वितरण – फरीदाबाद

356 परिवार को किया राशन वितरण
फरीदाबाद 27 जून। वर्ल्ड विजन इंडिया एनजीओ ए.डी.पी. फरीदाबाद की ओर से स्लम बस्तियों मे एक बार फिर एक साहसिक कार्य किया गया। जिसमे 356 परिवार को राशन वितरण किया गया।
प्रवीन गुलाटी ने बताया कि वर्ल्ड विजन इंडिया एनजीओ पिछले 11 साल से फरीदाबाद की कुछ स्लम बस्तियों जैसे एसी नगर, मिलहार्ड कॉलोनी, संजय नगर, इंद्रा नगर एवं नेहरू कॉलोनी में बच्चो के स्वास्थ्य, सुरक्षा, शिक्षा एवम रोजगार को लेकर समाज की भलाई के लिए काम कर रहा है। पिछले 3 दिनों से वर्ल्ड विजन इंडिया फरीदाबाद की ओर से इन सभी स्लम बस्तियों में राशन वितरण चल रहा है जिसमे 356 लोगो को राशन वितरण किया जा चुका है। अधिकतर विधवा, दिव्यांग लोग, बेरोजगार लोगो को शामिल किया गया है। कोरोना बीमारी के चलते बहुत से परिवारों के रोजगार चले गए ओर कमाने का जरिया बंद हो जाने के कारण वर्ल्ड विजन इंडिया ने ये बड़ा कदम उठाया जिसमे प्रत्येक परिवार को 3500 रूपए का राशन वितरण किया गया। इसमें 20 किलो आशीर्वाद आटा, 20 किलो बाशमती मोगरा चावल, 2 किलो राजधानी मलका मसूर दाल, 2 किलो राजधानी अरहर दाल, 2 किलो राजधानी राजमा, 6 किलो फॉर्च्यून सरसो का तेल वितरण किया गया।
राशन वितरण करने में वर्ल्ड विजन के कार्यकर्ताओं अमन राठी, संजय सिंह,दिनेश ,महावीर सोनी, पुष्पा रमन, ओर राजीव कुमार ने अपने अपने क्षेत्र मे राशन वितरण कर लोगो को राहत दी है। जिसमे क्षेत्र के वालंटियर पूनम, रेशमा, विजया, अनुराधा, सरोज, एवं कमल कुमार ने भी अपना योगदान प्रदान दिया।