न्यू पेंशन स्कीम रद्द करवाना ही मजदूर संघ का मुख्य लक्ष्य – जीपी यादव

न्यू पेंशन स्कीम रद्द करवाना ही मजदूर संघ का मुख्य लक्ष्य – जीपी यादव

गंगापुर में जीपी यादव का रेल कर्मचारियों ने किया स्वागत-गंगापुर सिटी
वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का वार्षिक अधिवेशन जबलपुर में डॉ आर पी भटनागर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों रेलकर्मियों ने भाग लिया अधिवेशन से लौटने के बाद संघ प्रवक्ता बीएस गुर्जर ने बताया कि स्वर्ण मंदिर मेल से गंगापुर सिटी पहुंचने पर संघ कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष जी पी यादव के लगातार चौथी बार कोटा मंडल अध्यक्ष चुने जाने पर माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान मंडल अध्यक्ष यादव ने कहा कि एनएफआईआर न्यू पेंशन स्कीम और रद्द करवाने के लिए प्रयासरत है। आप सभी युवा रेल कर्मचारियों से वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ आव्हान करता है कि सभी मजबूती से एकता के सूत्र में बंद कर इस लड़ाई को लड़े।अधिवेशन में रेल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को उठाया गया जिनमें न्यू पेंशन स्कीम को रद्द करने लारजेस स्कीम को फिर से शुरू करने, डी ए फ्रीजर को तत्काल प्रभाव से रद्द करने, नाइट ड्यूटी एलाउंस की सीलिंग को वापस लेने, सहायक लोको पायलट को इनिशियल 2800 ग्रेड पे देने, पॉइंट्स मैन कार्य घंटे आठ करने जैसे विभिन्न मुद्दों को उठाया गया है।और आने वाले समय में मजदूर संघ लड़ाई लड़कर आपकी उक्त मांगों को मनवा कर ही दम लेगी।

इस अवसर पर लगातार आठवीं बार जोनल कार्यकारिणी सदस्य बनने पर जेडी सिंह गुर्जर ब तीसरी बार केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने पर पीसी मीणा का भी मजदूर संघ कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहना कर जोरदार स्वागत किया। उप मंडल सचिव डीके शर्मा ने भी रेल कर्मचारियों को संबोधित किया इस अवसर पर केंद्रीय सदस्य पतराम गुर्जर,ओपी शर्मा, शाखा अध्यक्ष जीएल मीणा,घनश्याम मीणा,गजबीं लाल मीणा ,चेतराम मीणा टीटीई,शिव प्रकाश गुर्जर, दीवान सिंह गुर्जर, मनोज मीणा,बलराम गुर्जर, किशन सिंह,अशोक मीणा,दीपक गुर्जर,राजेंद्र मीणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।