वन विभाग में थीम बेस्ड मॉनिटरिंग कन्सेप्ट पर काम

वन विभाग में थीम बेस्ड मॉनिटरिंग कन्सेप्ट पर काम
चयनित कार्यों का फील्ड अधिकारियों द्वारा व्यक्तिशः निरीक्षण होगा, बनेगी वीडियो क्लीपिंग

राज्य सरकार द्वारा विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का थीम बेस्ड मॉनिटरिंग कन्सेप्ट पर काम किया जा रहा है। सरकार के इन निर्देशों के क्रम में वन विभाग द्वारा पहल करते हुये नए साल के प्रथम दिन ही विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रेया गुहा द्वारा वन विभाग के सभी फील्ड अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यालय स्तर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ), मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (कैम्पा), अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (विकास), अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन सुरक्षा), सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं फील्ड स्तर के समस्त मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षक एवं उप वन संरक्षकों ने भाग लिया ।

यह भी पढ़ें :   मुख्य सचिव ने ली राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक

थीम बेस्ड मॉनिटरिंग कन्सेप्ट के तहत इस सप्ताह शनिवार को कैम्पा योजना के अंतर्गत किये गये राज्य स्तर पर चयनित कार्यों का सभी जिला स्तरीय फील्ड अधिकारियों द्वारा व्यक्तिशः निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण का तीन मिनट तक की वीडियो क्लीपिंग बनाई जायेगी । यह वीडियो थीम बेस्ड मॉनिटरिंग ग्रुप में 2 जनवरी को सांय 05.00 बजे तक ही अपलोड किया जाएगा। साथ ही इन निरीक्षणों का निरीक्षण प्रतिवेदन भी संबंधित उप वन संरक्षकों द्वारा अपने नियंत्रक अधिकारियों को भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें :   तो क्या पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की राजनीतिक यात्रा भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए है? चार दिन में एक करोड़ रुपया तो हेलीकॉप्टर पर ही खर्च हो जाएगा।

इन निरीक्षित कार्य स्थलों का संबंधित मुख्य वन संरक्षकों द्वारा आगामी सात दिवसों में सघन निरीक्षण किया जायेगा जिसकी रिपोर्ट राज्य स्तर पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (हॉफ) को डी.ओ. लैटर के माध्यम से भेजे जाने का प्रावधान किया गया है।
थीम बेस्ड निरीक्षणों के लिये प्रति सप्ताह नई थीम का चयन किया जायेगा। अतः प्रति सप्ताह नई योजनाओं के नये कार्यों का सघन थीम बेस्ड निरीक्षण कर वन विभाग के सभी पूर्व एवं वर्तमान मे संचालित कार्यों की विशिष्ठ मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जा सकेगी।