विधानसभा उपचुनाव 2021 दो विधानसभाओं में 5 लाख से अधिक मतदाता कर सकेंगेे वोट

Description

विधानसभा उपचुनाव 2021दो विधानसभाओं में 5 लाख से अधिक मतदाता कर सकेंगेे वोटजयपुर, 9 अक्टूबर। विधानसभा उपचुनाव के तहत प्रदेश की दो विधानसभाओं में 30 अक्टूबर को होने वाले निर्वाचन में 5 लाख 11 हजार 455 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगेे।मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण गुप्ता ने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 53 हजार 831 मतदाता हैं जिनमें से 1 लाख 29 हजार 91 पुरुष व 1 लाख 24 हजार 740 महिला मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार धरियावद विधानसभा क्षेत्र में कुल 2 लाख 57 हजार 624 मतदाताओं में 1 लाख 29 हजार 996 पुरुष एवं 1 लाख 27 हजार 624 महिला मतदाता हैं। इस प्रकार दोनों विधानसभा में कुल 5 लाख 11 हजार 455 मतदाताओं में 2 लाख 59 हजार 87 पुरुष एवं 2 लाख 52 हजार 364 महिला मतदाता शामिल हैं।दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाता भी कर सकेंगे मतदानश्री गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा दोनों विधानसभा क्षेत्र में 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के 14 हजार 417 मतदाताओं तथा 4 हजार 567 दिव्यांग मतदाताओं के लिए इस बार विशेष व्यवस्थाएं की हैं। उन्होंने बताया कि वल्लभनगर विधानसभा में 8 हजार 321 मतदाता 80 वर्ष से ऊपर की आयु के हैं एवं 2428 दिव्यांग मतदाता हैं। वहीं धरियावद में 6 हजार 96 मतदाता 80 वर्ष से अधिक उम्र के हैं एवं 2 हजार 139 दिव्यांग मतदाता है। इसके साथ ही वल्लभनगर में 90 एवं धरियावद में 8 सर्विस मतदाता भी है।—-