विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमन्तु समुदायों के कल्याण के लिए 24 करोड़ रूपए की मंजूरी

Description

विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमन्तु समुदायों केकल्याण के लिए 24 करोड़ रूपए की मंजूरीजयपुर, 13 अक्टूबर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमन्तु समुदायों के सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक उन्नयन संबंधी गतिविधियों के लिए 23 करोड़ 92 लाख रूपए के अतिरिक्त बजट आवंटन की  स्वीकृति दी है। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से गाड़िया लुहार, बंजारा, सांसी, बावरी, भाट, नट, मदारी, सपेरा, बहरूपिया आदि समुदायों के कल्याण के लिए साइकिल वितरण, स्कूटी वितरण, छात्रावास संचालन तथा रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों आदि का संचालन  किया जा सकेगा। साथ ही, इन जनजातियों की पारंपरिक कलाओं के संरक्षण एवं उत्थान के लिए डिनोटिफाइड ट्राइब रिसर्च एण्ड प्रिजर्वेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के बजट में प्रदेश के विमुक्त, घुमन्तु एवं अद्र्ध घुमन्तु समुदायों के उत्थान के लिए डिनोटिफाइड ट्राइब पॉलिसी लाने तथा 50 करोड़ रूपए की लागत से विकास कोष की स्थापना करने की घोषणा की थी। —-