जयपुर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया

Description

जयपुर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता दिवस मनायाजयपुर 31 अक्टूबर | जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर परिवहन मंत्री श्री प्रताप सिंह खाचरियावास व कलेक्टर श्री अंतर सिंह नेहरा ने पुष्प अर्पित कर पुष्पांजलि दी| जिला कलेक्टर श्री नेहरा ने इस मौके पर कलेक्ट्रेट के अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई | जिला कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने भी सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की |