मुख्यमंत्री का निर्णय राजीव गांधी जल संचय योजना में 302 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान

Description

मुख्यमंत्री का निर्णयराजीव गांधी जल संचय योजना में 302 करोड़ का अतिरिक्त प्रावधान जयपुर, 10 जनवरी। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राजीव गांधी जल संचय योजना के लिए 302 करोड़ रूपए का अतिरिक्त प्रावधान कर जिला परिषदों को यह राशि जारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्री गहलोत की इस मंजूरी से राज्य में वर्षा जल का अधिकतम संचयन, संरक्षण और उपलब्ध जल स्रोतों का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा। यह राशि जल संरक्षण उपकर निधि मद में प्रावधित की गई है। —-