मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम तय।

जयपुर- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम तय।

विभिन्न वर्गों से बजट पूर्व संवाद करेंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

5 और 6 फरवरी को करेंगे बजट पर चर्चा।

वीसी के माध्यम से सीएम गहलोत लेंगे बजट को लेकर सुझाव।

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बुलाई गई है राज्य स्तरीय कर परामर्श दात्री समिति की बैठक।

बैठक में औद्योगिक और व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों से होगी चर्चा।

शाम को 4 बजे युवा, महिला, प्रोफेशनल्स और प्रतिभाशाली छात्र प्रतिनिधियों से करेंगे चर्चा।

शनिवार दोपहर 12 बजे एनजीओ, सिविल सोसाइटी, उपभोक्ता संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद।

शनिवार शाम 4 बजे किसानों, पशुपालकों, डेयरी संगठनों के प्रतिनिधियों और जनजाति क्षेत्र के प्रतिनिधियों से करेंगे संवाद।

बैठकों में संबंधित विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी भी रहेंगे मौजूद।