Rajasthan : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर टीचर भर्ती 2022 की परीक्षा तिथि की जारी

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने कंप्यूटर टीचर भर्ती 2022 की परीक्षा तिथि की जारी, 18 और 19 जून को होगे एग्जाम।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा कंप्यूटर टीचर भर्ती 2022 की परीक्षा तिथि जारी कर दी गयी है। कंप्यूटर टीचर के Basic का पेपर 18 जून को होगा। सीनियर कंप्यूटर टीचर का एग्जाम 19 जून को होगा। इसके तहत राजस्थान में कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के 10157 पदों पर भर्ती होगी। कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती के अंतर्गत जूनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 9862 और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की 295 पदों के लिए एग्जाम होंगे।