Rajasthan : राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनें तो कांग्रेस एकजुट होगी, पार्टी की आंतरिक कलह के कारण हारे पंजाब चुनाव-गहलोत

Rajasthan : राहुल गांधी पार्टी अध्यक्ष बनें तो कांग्रेस एकजुट

होगी, पार्टी की आंतरिक कलह के कारण हारे पंजाब चुनाव-

गहलोत

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम पर मंथन करने के लिए बुलाई कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनना चाहिए। तभी कांग्रेस एकजुट रहेगी। उन्होंने कहा कि पिछले तीन दशकों से गांधी परिवार से कोई भी प्रधानमंत्री या मंत्री नहीं बना। यह समझना महत्वपूर्ण है कि गांधी परिवार कांग्रेस की एकता के लिए महत्वपूर्ण है। पांच राज्यों में कांग्रेस की हार पर गहलोत ने कहा कि ‘हमारा रास्ता एकता, अखंडता का है और एक रास्ता भाजपा का है धर्म और ध्रुवीकरण का। पीएम और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं। आग लगाना काफी आसान काम होता है। लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि 2017 में कांग्रेस एकजुट थी और पंजाब में हम जीते और हमारी सरकार बनी। चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री बनने के बाद माहौल भी अनुकूल था। लेकिन पार्टी के आंतरिक कलह के कारण हम पंजाब में विधानसभा चुनाव हार गए।