Rajasthan : पूर्व शिक्षा मंत्री ने गहलोत सरकार को घेरा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।

Rajasthan : पूर्व शिक्षा मंत्री ने गहलोत सरकार को घेरा, प्रदेश

की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल।

प्रदेश में इन दिनों कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ी हुई है कि कई जगहों पर पुलिसकर्मी पीट रहे है तो कई जगहों पर अधिकारियों को मार खानी पड़ रही है। प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इसलिए आने वाले चुनाव से पहले भाजपा की ओर से शुरू हो रही पन्ना प्रमुख योजना के तहत राजस्थान कांग्रेस मुक्त करने का जो अभियान शुरू हो रहा है।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan: पशुपालक, दुग्ध उत्पादक एवं किसानों के उत्थान के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है- मंत्री श्री बेढम

इससे अन्य राज्यों की तरह यहां पर भी कांग्रेस का पूरी तरह से साफ हो जाएगी। यह कहना है पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी का। देवनानी शुक्रवार को उदयुपर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यालय पर मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू हुए और उन्होंने भाजपा की पन्ना प्रमुख योजना के बारे मे जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पार्टी बूथ सम्मेलन के माध्यम से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोडकर आगामी चुनाव में पूरे दमखम के साथ उतरेगी।

यह भी पढ़ें :   भारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के देशों से खाद्यान्न, वहन योग्य स्वास्थ्य सेवा तथा ऊर्जा पहुंच जैसी समान चुनौतियों के वहनीय वैज्ञानिक समाधान में संगठित होकर काम करने को कहा

देवनानी ने कांग्रेस के सदस्यता अभियान पर सवाल खडे करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश में 50 लाख लोगों को जोड़ने का दावा किया था। लेकिन अभी तक केवल 2 लाख सदस्य ही बन पाए है। इससे यह साफ है कि कांग्रेस से कोई नही जुड़ना चाहता। आमजन कांग्रेस की नीतियों से खुश नही है।