Rajasthan : राजस्थान के पीडब्ल्यूडी विभागों को मिलेगी रफ्तार, 635 अभियंताओं को दी नियुक्ति।

Rajasthan : राजस्थान के पीडब्ल्यूडी विभागों को मिलेगी रफ्तार, 635 अभियंताओं

को दी नियुक्ति।

सार्वजनिक निर्माण विभाग में लोक सेवा आयोग से चयनित होकर आए 311 सिविल अभियंताओं को नियुक्ति कर पदस्थापित कर दिया है। इसके अतिरिक्त राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड से चयनित 68 कनिष्ट अभियंता (सिविल) को नियुक्ति प्रदान कर पदस्थापित किया जा चुका है, तथा 256 कनिष्ट अभियंता सिविल डिग्रीधारी को नियुक्ति प्रदान कर दी गयी है। इस प्रकार विभाग में 635 नवचयनित अभियंताओं को नियुक्ति दी गयी है। जिससे विभागीय कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर संपादित करने में योगदान मिलेगा।