Rajasthan : निकाल कर BJP ने करवा दिया दंगा, कांग्रेस ने कंट्रोल किया-खाचरियावास

Rajasthan : BJP-RSS ने कराई करौली में हिंसा, जुलूस निकल

कर BJP ने  करवा दिया दंगा, कांग्रेस ने कंट्रोल किया-

खाचरियावास

कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मिनिस्टर प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- करौली हिंसा BJP और RSS ने फैलाई है। जुलूस ले जाकर BJP ने दंगा करवा दिया। दंगे को कंट्रोल कांग्रेस और सरकार ने किया है। कहा- करौली हिंसा में किसी की भी गलती हो, बख्शा नहीं जाएगा, उसे बंद करेंगे। सख्त कार्रवाई करेंगे। खाचरियावास रविवार को जयपुर में बोल रहे थे।

खाचरियावास बोले- वीडियो मैंने भी देखा है। दंगाई दंगा करके भाग गए। उसके बाद लोग खड़े हैं। वहां पुलिस भी खड़ी है। फालतू ही पुलिस वाले उन्हें क्यों मारेंगे? वीडियो में वो लोग भी बाहर निकलकर दिखा रहे हैं कि अब हम खड़े हैं। भागने वाले तो भाग गए, ये तो मैं भी समझता हूं।

कैबिनेट मिनिस्टर ने कहा- मैं हिंदू हूं, किसी मुस्लिम को मुझसे तकलीफ नहीं है। मैं खुद को राम का वंशज भी कहता हूं। उससे भी किसी को तकलीफ नहीं है। तकलीफ तो पत्थर मारने से है। मैं पत्थर मारूंगा तो मेरे खिलाफ भी लोग खड़े हो जाएंगे।

आज BJP माइनॉरिटी मोर्चा ने अकेले रामनवमी की शोभायात्रा का फूलों से स्वागत रखने का कार्यक्रम नहीं रखा है। सभी जगह लोग स्वागत कर रहे हैं। हर मुस्लिम स्वागत करता है और रोज ही स्वागत करता है। BJP इस बात को जानती है कि ज्यादा दिन देश में दंगे-फसाद नहीं चलते। क्योंकि हिंदू-मुस्लिम जिन पर भी केस लगते हैं वो खुद ही आपस में कॉम्प्रोमाइज कर लेते हैं। वो एक ही मोहल्ले में रहते हैं।

यह भी पढ़ें :   Kota : भीतरीय कुंड से राम मंदिर तक निकली कावड़ यात्रा, 300 कांवड़ियों हुए शामिल

धारा-144 तो शरारती तत्वों के लिए लगाई ​​​​​
खाचरियावास ने कहा- दंगा-फसाद करने वालों को रोकना और अमन-चैन-शांति कायम करना सरकारों का राजधर्म है। चाहे BJP की सरकार हो या कांग्रेस की हो कोई फर्क नहीं पड़ता है। राजधर्म यह सिखाता है कि अमन चैन भाईचारे के लिए भय व्याप्त करना है तो करो। आज सब जगह रामजी की यात्रा राजस्थान में निकलेगी। BJP वाले क्यों झूठ बोल रहे हैं? जो परंपरागत जुलूस निकलते हैं वो तो निकलेंगे।

धारा 144 तो उन शरारती तत्वों के लिए लगी है, जो RSS, BJP वाले और हिस्ट्रीशीटर मिलकर दंगा-फसाद करवाते हैं। वो शोभायात्रा निकालाना चाहते हैं तो पुलिस और प्रशासन से परमिशन ले लें। बाकी यात्राएं तो निकल ही रही है। रामजी की यात्रा कोई नहीं रोक रहा है। पूरे राजस्थान में यात्राएं निकल रही है। सब मंदिरों में पूजा-पाठ हो रहे हैं। मैं खुद जाकर देखकर आया हूं। कहीं रोक-टोक नहीं है। BJP प्रदेश कार्यालय में पूजा नहीं हो रही और BJP नेताओं को रामजी की आरती भी याद नहीं है। वो नाटक करते हैं।

कांग्रेस राज में क्या अलग-अलग तरह का कानून है?
BJP प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने मंत्री खाचरियावास पर पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस राज में अलग-अलग तरह का कानून होगा। पूरे प्रदेश में धारा- 144 लगाने की क्याें जरूरत पड़ी। अगर रामनवमी के जुलूस को नहीं रोकना चाह रहे तो करौली हिंसा पर पुलिस की FIR देख लें। इसमें स्पष्ट लिखा है कि शांतिपूर्वक जुलूस निकल रहा था। उस पर पत्थरबाजी हुई। यह हमने नहीं राजस्थान पुलिस ने ही लिखा है। फिर भी खाचरियावास BJP से जुड़े लोगों को गुंडे-हिस्ट्रीशीटर बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें :   Indian Railways : 8900 रेलकर्मियों ने किया योग

कांग्रेस नेता दिखावा क्यों कर रहे हैं?
दाधीच ने कहा- बीजेपी कार्यालय में रामनवमी की पूजा आरती नहीं होने की बात कह रहे हैं, लेकिन क्या कांग्रेस कार्यालय में राम की पूजा हो रही है। उन्होंने कहा मैं भी राम की पूजा करके घर से आया हूं। मैंने किसी मीडिया वाले को अपने घर नहीं बुलाया। अपने आप को रामभक्त के रूप में जनता को दिखाने की जरूरत कांग्रेस पार्टी के नेताओं को हो रही है।

कांग्रेस नेता दिखावा क्यों कर रहे हैं? राहुल गांधी मंदिर में जाकर ऊपर जनेऊ लगाकर पूजा करते हैं। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। हम नहीं कहते हैं कि BJP मुस्लिम के खिलाफ हैं। हम तुष्टीकरण के खिलाफ है। इसलिए प्रधानमंत्री ने कहा है सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास। सबका विश्वास लेकर ही देश आगे बढ़ रहा है। मुस्लिम को भड़काने का काम कांग्रेस कर रही है। दाधीच ने कहा- करौली में मकानों की छतों पर पत्थर कैसे पहुंचे, क्या इंटेलिजेंस फेल हुई। जिन लोगों की दुकानें जली आज तक सरकार ने उनके मुआवजे की बात नहीं की।