Rajasthan : फिस्सडी साबित हुए सीएम और मंत्री सहित सभी कांग्रेस के डिजिटल सदस्यता अभियान में।

Rajasthan : फिस्सडी साबित हुए सीएम और मंत्री सहित सभी कांग्रेस के डिजिटल

सदस्यता अभियान में।

हाल ही में समाप्त हुए कांग्रेस डिजिटल मेंबरशिप अभियान ने कांग्रेस की कलई खोल के रख दी है।  जो दिग्गज  डिजिटल मेंबरशिप अभियान में सदस्य बनाने के मामले में कमजोर रहे हैं उनमें खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी और गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव की स्थिति बहुत खराब हैं।

पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के निर्वाचन क्षेत्र टोंक डिजिटल मेंबरशिप अभियान के रैंकिंग में 59वें नंबर पर है। टोंक विधानसभा क्षेत्र में 10481 सदस्य ही बन पाए है इसके अलावा उनके प्रबल समर्थक विधायक वेद प्रकाश सोलंकी के विधानसभा क्षेत्र चाकसू इससे भी खराब है, चाकसू 93 नंबर पर रहा है। चाकसू में केवल 4982 सदस्य ही बन सके हैं।

फलोदी-चित्तौड़ टॉप 

डिजिटल मेंबरशिप अभियान में जोधपुर जिले का फलोदी पहले और चित्तौड़गढ़ दूसरे स्थान पर रहा है। फलौदी में 58197 सबसे ज्यादा सदस्य बनाकर पहले नंबर पर रहा है। उसके बाद चित्तौड़गढ़ 55274 सदस्य बनाकर दूसरे स्थान पर रहा है। बड़ी बात यह है कि निर्दलीय विधायक वाले बस्सी विधानसभा क्षेत्र डिजिटल मेंबरशिप मामले में पूरे प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहा है। बस्सी में 49873 सदस्य बने हैं। पांचवें नंबर पर कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा का विधानसभा क्षेत्र ओसियां रहा है, ओसियां में 44758 सदस्य बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :   प्रधानमंत्री की नवरात्रि में मां कूष्मांडा और मां स्कंदमाता से प्रार्थना

मंत्रियों में जूली-भूपेश टॉप

गहलोत सरकार के मंत्रियों की बात करें तो सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली डिजिटल मेंबरशिप अभियान के मामले में पहले नंबर पर आए हैं। जूली के विधानसभा क्षेत्र अलवर ग्रामीण डिजिटल मेंबरशिप अभियान के मामले में चौथे नंबर पर रहा है। अलवर ग्रामीण में 45389 सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा महिला बाल विकास की मंत्री ममता भूपेश के विधानसभा क्षेत्र से सिकराय डिजिटल मेंबरशिप अभियान के मामले में नौवें नंबर पर है और खुद मंत्री दूसरे नंबर पर रही हैं। सिकराय में 36603 सदस्य बनाए गए हैं।

खुद पीसीसी चीफ डोटासरा 7 और सीएम गहलोत 11 वें नंबर पर

डिजिटल मेंबरशिप अभियान के मामले में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का विधानसभा क्षेत्र लक्ष्मणगढ़ सातवें नंबर पर रहा है। लक्ष्मणगढ़ में 36892 सदस्य बनाए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का विधानसभा क्षेत्र सरदारपुरा 11वें नंबर पर है, सरदारपुरा में 33783 सदस्य बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : मंत्री हेमाराम बोले-वन भूमि पर बसे अतिक्रमियों के पुनर्वास का अभी कोई प्रावधान नहीं।

रफीक खान और अर्चना भी पिछड़े

जयपुर के आदर्श नगर और मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र भी डिजिटल मेंबरशिप अभियान के मामले में काफी पिछड़ गए हैं। मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र जहां 38 वें स्थान पर है तो आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र 39 वें स्थान पर है। मालवीय नगर में 15213 सदस्य बनाए गए हैं तो आदर्श नगर में 15086 सदस्य बनाए गए हैं।

बुलंद आवाज़ें खाचरियावास 34वें और महेश जोशी के 47 वें स्थान पर

जयपुर से आने वाले 2 जलदाय मंत्री डॉ.महेश जोशी और खाद्य आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के डिजिटल मेंबरशिप अभियान के मामले में पिछड़ गए हैं। खाचरियावास के विधानसभा क्षेत्र सिविल लाइंस डिजिटल मेंबरशिप मामले में 34 वें स्थान पर रहा है। सिविल लाइंस में 17612 सदस्य बनाए गए हैं, जबकि जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के विधानसभा क्षेत्र हवामहल 47 वें स्थान पर रहा है। हवामहल में 12746 सदस्य बनाए गए हैं। एक और गृह राज्यमंत्री राजेंद्र सिंह यादव का विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली भी डिजिटल मेंबरशिप मामले में 51 स्थान पर है। कोटपूतली में 11935 सदस्य बनाए गए हैं।