Ajmer : फर्जी IAS अधिकारी बनकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ कई राज्यों मे दर्ज है ठगी और दुष्कर्म के मामले दर्ज

Ajmer : फर्जी IAS अधिकारी बनकर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के खिलाफ

कई राज्यों मे दर्ज है ठगी और दुष्कर्म के मामले दर्ज

अजमेर मे फर्जी IAS अधिकारी बनकर एक युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी नवीन कुमार गुप्ता के पुलिस ने कई अहम खुलासे किये है। नवीन ने कई युवतियों को झांसे मे लेकर ठंगी और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। दरअसल नवीन ने खुद को आईएएस बताकर हाईप्रोफाइल युवतियों को शादी का झांसा देकर फसाने वाले युवक की और कई नई जानकारी प्राप्त हुई है। इस युवक ने दिल्ली की युवती भी नहीं बल्कि लखनऊ, भोपाल तक की लड़कियों के साथ भी धोखाधड़ी की है। युवक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिया बिछाता है। उसी के माध्यम से युवतियां उसके संपर्क में आती हैं।

फेसबुक के माध्यम से ही दिल्ली की एनजीओ की डायरेक्टर उसके झांसे में आ गई। शादी के नाम पर उसे दिल्ली से अजमेर बुलाया। 2 दिन वहां के होटल में रेप किया, फिर सुबह होते ही लापता हो गया। अजमेर पुलिस के पास मामला पहुंचा तो यह जानकारी सामने आ रही है।  नवीन गुप्ता लखनऊ की एक महिला को नौकरी का झांसा देकर ठगी की वारदात को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर नवीन के परिजनों और कई अन्य जानने वालों से बात की। उसके खिलाफ जयपुर और भोपाल में मुकदमा दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें :   Rajasthan : आईएएस गौरव गोयल और हेमंत गेरा को मेहनत और वफादारी का फल मिला।

कई मुकदमों में सजा भी काट चुका है। अब अजमेर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। अजमेर के क्लॉक टावर थाना अधिकारी दिनेश कुमावत ने बताया कि नवीन के पिता से बातचीत हुई। फिलहाल उसके पिता बाड़मेर में हैं। पता चला कि वह  वर्ष 2014 से परिवार से अलग रह रहा है। नवीन अभी कहां रहता है, परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं है।

पिता ने पुलिस को बताया कि वह इस तरह की ठगी काफी समय से कर रहा है। उसके खिलाफ भोपाल के हनुमान नगर थाने में मुकदमा दर्ज है। फरवरी से नवंबर 2020 तक भोपाल जेल में था। थाना अधिकारी कुमावत ने बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि नवीन ने लखनऊ की महिला से भी फेसबुक पर दोस्ती की। खुद को दिल्ली केंद्रीय सचिवालय में तैनात आईएएस बताकर नौकरी लगाने का झांसा दिया। महिला से 5 हजार रुपए हड़प लिए। बताया जा रहा है कि उसने कई लोगों को आईएएस होने का झांसा देकर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़ें :   Sawai Madhopur : राजस्थान एकाउन्ट्स एसोसिएशन ने मुखयमंत्री के नाम दिया ज्ञापन।

थाना अधिकारी कुमावत ने बताया कि पीड़ित महिला के बताए गए नवीन के एड्रेस पर जानकारी ली गई तो पता चला कि नवीन भरतपुर में 8 से 10 साल पहले परिवार के साथ रहता था। इसके बाद गुजरात में रहने लगा। बाद में बाड़मेर चला गया। नवीन वर्ष 2014 से परिवार से अलग रहता है। अजमेर पुलिस अब उसके सही एड्रेस का पता लगाने में जुटी है। थाना अधिकारी ने बताया कि नवीन गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। उसे शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

आपको बता दें, कि शुक्रवार को दिल्ली के बवाना निवासी युवती ने शिकायत दी कि नवीन के कहने पर 9 मार्च को ट्रेन से अजमेर पहुंच गई। अजमेर के क्लॉक टावर थाना क्षेत्र के होटल संचेती में दोनों रुके। 9 और 10 मार्च को होटल में नवीन ने युवती के साथ रेप किया। 10 मार्च की सुबह कमरे से नवीन लापता था। आरोप है कि युवती का फोन भी वह ले गया। उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने का मुकदमा दर्ज हुआ है।