Alwar : भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के फैसले पर अमल किया – जिला कलेक्टर

Alwar : भाजपा के राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड के फैसले पर अमल किया – जिला

कलेक्टर

अलवर जिला कलेक्टर कार्यालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर के राजगढ़ में की गई अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही पर अपना पक्ष रखा है।

जिला प्रशासन के अनुसार भाजपा द्वारा गठित राजगढ़ नगर पालिका बोर्ड की दूसरी बैठक में अजेंडा का पहला बिंदु ही मेला चौराहा से गोल चक्कर तक के रास्ते में आ रहे अतिक्रमण को हटाना था। इस पर बाकायदा भाजपा बोर्ड द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।  प्रशासन ने राजगढ़ में जो भी कारवाही की वो विधि सम्मत और नगर पालिका बोर्ड के फैसले के अनुरूप थी।  जिला कलेक्टर शिवप्रसाद नकाते ने स्पष्ट किया कि राजगढ़ में जिन दो मंदिरों पर कारवाही की गई उनमें से एक हाल ही में अतिक्रमण कर नाले के ऊपर बनाया गया था। इस मंदिर को हटाने के पूर्व ही निर्माणकर्ताओं ने मंदिर से मूर्तियां हटा ली थी। दुसरे मंडित में आंशिक तोड़फोड़ की गई है तथा यहाँ की मूर्तियों को ोुनर्स्थापित करवा दिया जायेगा। नकाते ने बताया कि इस मंदिर का गर्भ गृह पूरी तरह सुरक्षित है तथा मूर्तिया की पूर्ण विधि-विधान से पुनर्स्थापना की कार्यवाही प्रशासन द्वारा की जा रही है।