Bharatpur : महिला मरीज को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोपी डाक्टर गिरफ्तार

Bharatpur : महिला मरीज को बेहोश कर दुष्कर्म का आरोपी डाक्टर गिरफ्तार

राजस्थान में भरतपुर के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर पर महिला मरीज के उपचार के दौरान ड्रिप की बोतल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने गोपालगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया है की उसकी पत्नी पेट के दर्द का इलाज करवाने के लिए गोपालगढ़ कस्बे के मसरूद्दीन के क्लिनिक पर गई थी। डॉक्टर मसरूद्दीन ने उसे दुकान के अंदर पर्दा लगा कर ड्रिप लगाई जिसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसकी पत्नी के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पत्नी ने जब डॉक्टर से पूछा की आपने मेरे साथ दुष्कर्म किया है तो डॉक्टर हसने लगा।

यह भी पढ़ें :   Todabhim : हत्या के प्रकरण में वांछित आरोपिया गिरफ्तार - Karauli

तब डॉक्टर ने कहा की मैंने तेरे साथ बलात्कार किया है और तेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया है। डॉक्टर ने महिला को धमकी दी की अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा और वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। 23 जुलाई को दुष्कर्म की इस वारदात के बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डॉक्टर ने उसकी पत्नी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। बताया गया कि जब महिला डॉक्टर की हरकतों से तंग आ गई तो उसने अपने पति को इस बारे में बताया। महिला का पति बाहर नौकरी करता है। घटना का पता लगने के बाद महिला का पति घर आया और गोपालगढ़ थाने में आरोपी डॉक्टर मसरूद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।